वाराणसी: ममता ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दरबार में लगायी हाजिरी, बीजेपी पर बोला हमला
वाराणसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार ममता ने देश की जनता विशेषकर यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के कुशलक्षेम लिए मंगल कामना की। ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन के पक्ष में प्रचार करने के लिए वाराणसी …
वाराणसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को यहां काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार ममता ने देश की जनता विशेषकर यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के कुशलक्षेम लिए मंगल कामना की। ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन के पक्ष में प्रचार करने के लिए वाराणसी आई हैं। उन्होंने पांडेपुर क्षेत्र में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक चुनाव सभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में भी ‘खेला होबे। ममता ने कहा कि हमारे पास जानकारी है कि अखिलेश यादव का गठबंधन जीत रहा है मैं आपसे कहूँगी कि योगी सरकार को बदल दो। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन लाने का वादा किया था देश के लिए बुरे दिन शुरू हो गए।
भाजपा के लोग पहले कहते थे कि हम अच्छे दिन ले आएंगे। अच्छे दिन के नाम पर रेलवे, एयरपोर्ट, बैंक बेच रहे हैं। अच्छे दिन के नाम पर नोट बंदी कर दी जिससे आम आदमी को भारी तकलीफ हुई। तृणमूल नेता ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध चल रहा है, भारतीय नागरिक संकट में हैं और प्रधानमंत्री मोदी चुनाव सभाएं कर रहे हैं। क्या यही उनकी प्राथमिकता है। ममता पूछा प्रधानमंत्री के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ इतने ही अच्छे संबंध हैं तो आपको तो पहले से ही पता था कि युद्ध होने वाला है। तब सरकार ने समय रहते भारतीय छात्रों को स्वदेश लाने का प्रयास क्यों नहीं किया।
यह भी पढ़ें; फतेहपुर: पुरानी रंजिश में दबंग ने ग्राम प्रधान के भाई को गोली मारकर किया घायल, मचा हड़कंपॉ
