लखनऊ: राजधानी में कमजोर हुआ कोरोना, 24 घंटे में मिले 44 मरीज
लखनऊ। कोरोना की रफ्तार लगातार कमजोर होती नजर आ रही है हालांकि अभी खतरा बरकरार है, कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहना जरूरी है। राजधानी में गुरुवार को 44 मामले सामने आए, जिसमें 21 पुरुष एवं 23 महिला हैं। वहीं कुल 35 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। राजधानी के चिनहट में पांच, जबकि आलमबाग …
लखनऊ। कोरोना की रफ्तार लगातार कमजोर होती नजर आ रही है हालांकि अभी खतरा बरकरार है, कोरोना गाइडलाइन का पालन करते रहना जरूरी है। राजधानी में गुरुवार को 44 मामले सामने आए, जिसमें 21 पुरुष एवं 23 महिला हैं। वहीं कुल 35 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
राजधानी के चिनहट में पांच, जबकि आलमबाग में छह, वहीं अलीगंज में 6, जबकि इन्दिरानगर में चार, वहीं क्रमश सिल्वर जुबली-2 सरोजनीनगर-2 रेडक्रास-3 कोरोना रोगी मिले। इसके अलावा कोरोना संक्रमित ट्रेवल-5 कान्टैक्ट-6 आईएलआई-7, प्री-सर्जिकल-3 एवं कमाण्ड हास्पिटल में तीन संक्रमित पाये गये।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: सेवानिवृत्त बैंककर्मी के हत्यारों की तलाश जारी, पुलिस ने सभी थानों को भेजे सीसीटीवी फुटेज
