बहराइच: वाहनों को रौंदते हुए पलटा अनियंत्रित ट्रक, तीन घायल
बहराइच। गजाधारपुर में गुरुवार सुबह अनियंत्रित ट्रक वाहनों को रौंदते हुए पलट गई थी। हादसे में तीन ग्रामीण भी घायल हो गए थे। लखनऊ में इलाज के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के बहराइच लखनऊ मार्ग …
बहराइच। गजाधारपुर में गुरुवार सुबह अनियंत्रित ट्रक वाहनों को रौंदते हुए पलट गई थी। हादसे में तीन ग्रामीण भी घायल हो गए थे। लखनऊ में इलाज के दौरान एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिले के फखरपुर थाना क्षेत्र के बहराइच लखनऊ मार्ग पर गजाधारपुर में गुरुवार को एक ट्रक अनियंत्रित हो गया था। अनियंत्रित ट्रक छह वाहन को रौंदते हुए पलट गई थी। जिसमें तीन ग्रामीण घायल हुए थे। फखरपुर थाना क्षेत्र के सराय काजी गांव निवासी जहीर अंसारी पुत्र अब्दुल सत्तार को लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
लखनऊ में इलाज के दौरान 10.30 बजे निधन हो गया। परिवारीजन रोते बिलखते शव लेकर घर चले आए हैं। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
पढ़ें- बांदा: जिला अस्पताल का केंद्र की टीम ने लिया जायजा, ग्रेडिंग के लिए भेजी जाएगी रिपोर्ट
