अमेरिका ने पुतिन के सहयोगियों, प्रेस सचिव पर लगाए नए प्रतिबंध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने रूस के दिग्गज कारोबारियों और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निकट सहयोगियों पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह कार्रवाई यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद उसे अलग थलग करने के लिए लगाए गए व्यापक प्रतिबंधों के तहत की गई है। इन प्रतिबंधों के …

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने रूस के दिग्गज कारोबारियों और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निकट सहयोगियों पर नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। यह कार्रवाई यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद उसे अलग थलग करने के लिए लगाए गए व्यापक प्रतिबंधों के तहत की गई है।

इन प्रतिबंधों के दायरे में पुतिन के प्रेस सचिव दमित्री पेस्कोव और एलीशर बुरहानोविच उस्मानोव आए हैं, जो रूस के धनाड्यों में शामिल हैं और पुतिन के करीबी सहयोगी हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह रूस के 19 व्यक्तियों और उसने परिवार के सदस्यों तथा निकट सहयोगियों पर वीजा प्रतिबंध भी लगा रहा है।

बाइडन ने उप राष्ट्रपति कमला हैरिस तथा मंत्रिमंडल के साथ बैठक की शुरुआत में कहा,” लक्ष्य पुतिन और रूस पर प्रभाव को अधिकतम करना तथा अपने पर, दुनिया भर में अपने मित्रों तथा सहयोगियों पर नुकसान को कम करना है।” व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रतिबंध के बाद कुलीन वर्ग के लोग, और उनके परिजन अमेरिकी वित्तीय प्रणाली से कट जाएंगे। उस्मानोव और अन्य की अमेरिकी संपत्तियों के इस्तेमाल पर रोक लग जाएगी।

ये भी पढ़े-

देश में कोरोना केसों में गिरावट, बीते 24 घंटों में 6 हजार 396 नए मामले दर्ज

 

संबंधित समाचार