इंडोनेशिया में विद्रोही बंदूकधारियों ने आठ लोगों को मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुरा (इंडोनेशिया)। अलगाववादी बंदूकधारियों ने इंडोनेशिया के अशांत पापुआ प्रांत में एक दूरस्थ दूरसंचार टावर की मरम्मत कर रहे आठ तकनीशियनों को मार डाला। अधिकारियों और विद्रोहियों ने यह जानकारी दी। पापुआ के सैन्य प्रवक्ता कर्नल अक्शा एर्लांगा ने बताया कि एक दर्जन से अधिक बंदूकधारियों ने टेलकोमसेल के टॉवर पर धावा बोल दिया। तब …

जयपुरा (इंडोनेशिया)। अलगाववादी बंदूकधारियों ने इंडोनेशिया के अशांत पापुआ प्रांत में एक दूरस्थ दूरसंचार टावर की मरम्मत कर रहे आठ तकनीशियनों को मार डाला। अधिकारियों और विद्रोहियों ने यह जानकारी दी। पापुआ के सैन्य प्रवक्ता कर्नल अक्शा एर्लांगा ने बताया कि एक दर्जन से अधिक बंदूकधारियों ने टेलकोमसेल के टॉवर पर धावा बोल दिया। तब कर्मचारी बुधवार को पुंकक जिले के बेओगा के पहाड़ी गांव में अपने ट्रांसीवर को ठीक कर रहे थे। इस जगह केवल हेलीकॉप्टर द्वारा पहुंचा जा सकता है।

पापुआ पुलिस के प्रवक्ता अहमद मुस्तोफा कमाल ने बताया कि एक तकनीशियन हमले से बचने में कामयाब रहा और उसने टावर पर लगे सुरक्षा कैमरे से वीडियो के जरिए मदद मांगी। इस कैमरे के फुटेज को तीन घंटे बाद कंपनी के मुख्यालय में देखा जा रहा था। कमाल ने कहा कि यह तकनीशियन वारदात स्थल से खुद को बचाए जाने का इंतजार कर रहा है।

इस पहाड़ी जिले में खराब मौसम और घने कोहरे के कारण गुरुवार को हेलीकॉप्टर से शवों को निकालने का प्रयास बाधित हुआ। 1960 के दशक से ही अलगाववादियों का गढ़ रहे इस क्षेत्र में इंडोनेशियाई शासन को चुनौती मिलती रही है। एर्लांगा ने एक बयान में कहा, “सरकार के आर्थिक विकास लाने के प्रयासों के बीच यह सशस्त्र अलगाववादी अपराधी समूह द्वारा किया गया असाधारण अपराध है।”

उन्होंने कहा कि पुलिस और सेना हमलावरों की तलाश कर रही है, जिनके बारे में अधिकारियों का मानना है कि वे ‘फ्री पापुआ ऑर्गनाइजेशन’ की सैन्य शाखा ‘वेस्ट पापुआ लिबरेशन आर्मी’ से संबंधित हैं। एक अन्य घटना में इसी जिले के दमबेट गांव में बृहस्पतिवार को एक सशस्त्र समूह के करीब 15 सदस्यों ने एक सैन्य चौकी पर हमला कर दिया, जिसमें एक सैनिक घायल हो गया।

ये भी पढ़ें : अमेरिका ने पुतिन के सहयोगियों, प्रेस सचिव पर लगाए नए प्रतिबंध

संबंधित समाचार