अमेरिका के एक स्कूल में घुसी कार, एक कर्मचारी समेत 19 बच्चे घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 एंडरसन (अमेरिका)। नॉर्दर्न कैलिफोर्निया स्थित एक प्रीस्कूल में एक कार के घुस जाने से 19 बच्चे और स्कूल का एक कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सेक्रामेंटो के उत्तर पश्चिम में शास्ता काउंटी के एंडरसन में गुरुवार को हुई। केआरसीआर-टेलीविजन में दिखाए गए वीडियो में एक वाहन ‘ग्रेट एडवेंचर्स क्रिस्चियन …

 एंडरसन (अमेरिका)। नॉर्दर्न कैलिफोर्निया स्थित एक प्रीस्कूल में एक कार के घुस जाने से 19 बच्चे और स्कूल का एक कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना सेक्रामेंटो के उत्तर पश्चिम में शास्ता काउंटी के एंडरसन में गुरुवार को हुई। केआरसीआर-टेलीविजन में दिखाए गए वीडियो में एक वाहन ‘ग्रेट एडवेंचर्स क्रिस्चियन प्रीस्कूल’ की दीवार से टकराता और फिर दीवार तोड़ता हुआ इमारत में घुसता दिखाई दिया।

पुलिस प्रमुख जोन पोलेट्स्की ने बताया कि घटना के वक्त 19 बच्चे और कम से कम दो कर्मचारी स्कूल के अंदर थे। उन्होंने बताया कि 14 बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि पांच को उनके अभिभावक ले गए। पुलिस ने बताया कि एक बच्चा कार ही में फंस गया था। घायलों की हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें:- बस्ती: सड़क हादसे में तीन जवानों की मौत, चालक हुआ फरार

संबंधित समाचार