शुरुआती कारोबार में चार लाख करोड़ रुपये से अधिक घटी निवेशकों की संपत्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आने से शुरुआती कारोबार में निवेशकों को चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई के सूचकांक सेंसेक्स में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और यह 1,148.05 अंक या दो फीसदी टूटकर 53,954.63 पर पहुंच गया। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों …

नई दिल्ली। शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आने से शुरुआती कारोबार में निवेशकों को चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई के सूचकांक सेंसेक्स में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और यह 1,148.05 अंक या दो फीसदी टूटकर 53,954.63 पर पहुंच गया। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुरुआती कारोबार में 4,09,554.44 करोड़ रुपये घटकर 2,46,96,434.57 करोड़ रुपये रह गया।

ये भी पढ़े-

हीरो मोटोकॉर्प ने की बिजली से चलने वाले वाहनों के लिए ‘विडा’ ब्रांड की शुरुआत

संबंधित समाचार