मुरादाबाद : कर्तव्य पथ पर कदमताल करते हुए बढ़ी महिला आरक्षी, गले लगाकर दी बधाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। छह माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 215 महिला आरक्षी यूपी पुलिस का अभिन्न अंग बन गई। पासिंग आउट परेड के दौरान सभी ने कर्तव्य पथ पर कदमताल करते हुए अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। पासिंग आउट परेड के बाद उनके चेहरे पर यूपी पुलिस में शामिल होने की खुशी साफ झलक …

मुरादाबाद,अमृत विचार। छह माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद 215 महिला आरक्षी यूपी पुलिस का अभिन्न अंग बन गई। पासिंग आउट परेड के दौरान सभी ने कर्तव्य पथ पर कदमताल करते हुए अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। पासिंग आउट परेड के बाद उनके चेहरे पर यूपी पुलिस में शामिल होने की खुशी साफ झलक रही थी। अपनों के साथ खुशी बांटने के साथ ही एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इस दौरान इस खूबसूरत पल को यादगार बनाने के लिए सभी ने एक-दूसरे के साथ जमकर सेल्फी खींची।

प्रशिक्षण के दौरान हर पहलू पर रहा जोर
छह माह के प्रशिक्षण में इनडोर व आउटडोर विषयों की गंभीरता से पढ़ाई कराई गई। इंडोर प्रशिक्षण में आधुनिक भारत में पुलिस, पुलिस संगठन व प्रशासन, भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, विवेचना, थाना प्रबंधन, अपराध शास्त्र, कंप्यूटर प्रशिक्षण, विधि विज्ञान समेत 20 विषयों की जानकारी दी गई। जबकि वाह्य विषयों में शारीरिक प्रशिक्षण, पदाति प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, यूएसी, योगासन और विस्फोटकों का ज्ञान आदि की जानकारी दी गई।

गले लगाकर दी बधाई, ली सेल्फी
शुक्रवार को होने वाली परेड को लेकर मैदान को रंगोली से सजाया गया था। सुबह करीब नौ बजे परेड का आयोजन शुरू हो गया। कदमताल कर कर्तव्य पथ पर बढ़ रही महिला आरक्षियों का मौजूद लोगों ने जमकर हौसला बढ़ाया। बेहतरीन कदम-ताल होने पर तालियां बजाकर उनको स्वागत किया। परेड के बाद महिला आरक्षियों ने अपनों के गले लगकर खुशी का इजहार किया। वहीं छह माह तक एक साथ प्रशिक्षण लेने पर एक-दूसरे को बधाई दी। इस यादगार पल को अपने कैमरों में कैद करने से नहीं चूकी।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद : यूपी पुलिस में शामिल हुईं 215 महिला सिपाही, कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ

संबंधित समाचार