Russia Ukraine War: अमेरिकी सांसद का बयान बोले- ‘पुतिन को मार दो’, आगबबुला रूस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेरिका। अमेरिका के सांसद लिंडसे ग्राहम का एक बयान आया है, जिस पर रूस भड़क गया है। बयान में सांसद ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या का आवाहन किया है। यूक्रेन-रूस की जंग के बीच अमेरिका के सांसद ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की वकालत की है। अब इस पर रूस की …

अमेरिका। अमेरिका के सांसद लिंडसे ग्राहम का एक बयान आया है, जिस पर रूस भड़क गया है। बयान में सांसद ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या का आवाहन किया है। यूक्रेन-रूस की जंग के बीच अमेरिका के सांसद ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की वकालत की है। अब इस पर रूस की सख्त प्रतिक्रिया आ गई है।

बता दें कि अमेरिका के सिनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा था कि रूस में से ही किसी को पुतिन की हत्या कर देनी चाहिए, तब ही यह युद्ध (यूक्रेन संग) रुकेगा। Lindsey Graham ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पुतिन की हत्या के लिए रूस में किसी को सामने आना होगा। इस जंग को तब ही खत्म किया जा सकता है। इस बयान के बाद से रूस भड़क गया और बोला कि ये क्रिमिनल एक्ट है अमेरिका को इस पर जवाब देने होगा, आखिर उनके यहां के सांसद इस तरिके के बयान कैसे दे सकते हैं। वहीं अमेरिका में मौजूद रूसी राजदूत Anatoly Antonov ने कहा कि US को इस पर आधिकारिक सफाई देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: जैपोरिजिया न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा, रेडिएशन लीक होने का खतरा बढ़ा

संबंधित समाचार