बहराइच: घर में घुसकर महिला के साथ किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला के साथ गांव निवासी दो लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला गुरुवार को …
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला के साथ गांव निवासी दो लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय महिला गुरुवार को घर पर अकेली थी। तभी गांव निवासी काशीराम पुत्र राम समुझ और नानबाबू पुत्र दुलारे यादव घर में घुस गए। दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद सभी जान मॉल की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने खेत गए परिवार के लोगों को घटना से अवगत कराया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने बताया कि पयागपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्र, राहुल यादव और बृजेश यादव की टीम ने शुक्रवार को अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट, धमकी देने और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
पढ़ें-अयोध्या: पहले चरण की ट्रेनिंग में 285 मतगणना कार्मिकों को किया गया ट्रेंड
