UP 7th Phase Election: राहुल और प्रियंका ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, आखिरी चरण के लिए भाई-बहन ने झोंकी ताकत

UP 7th Phase Election: राहुल और प्रियंका ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा, आखिरी चरण के लिए भाई-बहन ने झोंकी ताकत

वाराणसी। वाराणसी में बहन प्रियंका वाड्रा पहले से ही थी जिसके बाद शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी वाराणासी पहुंच गये है। वाराणसी पहुंचने के बाद भाई-बहन पैदल चलकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा विश्वनाथ की पूजा-आरती की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा दर्शन के बाद पिंडरा …

वाराणसी। वाराणसी में बहन प्रियंका वाड्रा पहले से ही थी जिसके बाद शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी वाराणासी पहुंच गये है। वाराणसी पहुंचने के बाद भाई-बहन पैदल चलकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंच कर बाबा विश्वनाथ की पूजा-आरती की।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा दर्शन के बाद पिंडरा विधानसभा के फूलपुर के लिए रवाना हो गए। जिसके बाद चुनावी सभा को संबोधित किया। रास्ते में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इससे पहले राहुल-प्रियंका का काफिला गोदौलिया चौराहा पहुंचा। मीडियाकर्मियों ने भी उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन राहुल-प्रियंका ने इंकार कर दिया। इसके बाद राहुल दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

यूपी चुनाव में राहुल की यह तीसरी रैली है। इससे पहले उन्होंने अमेठी और रायबरेली में जनसभा को संबोधित किया था। आपको बता दें कि प्रियंका गांधी 2 मार्च की शाम से ही वाराणसी में हैं। कबीरचौरा स्थित कबीर मठ में ठहरी हुई प्रियंका गांधी ने तीन मार्च को काशी के नामचीन कलाकारों के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की थी। इसके बाद वह वह सारनाथ स्थित भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली का भ्रमण करने भी गई थीं। उस दौरान उन्होंने ठेला-पटरी व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा था।

यह भी पढ़े-अमेरिकी सीनेट के शीर्ष नेता ने यूक्रेनी सरकार से सीमा पर नस्लीय भेदभाव समाप्त करने का किया आग्रह