मुरादाबाद : ट्रक ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौके पर मौत
मुरादाबाद,अमृत विचार। पति के साथ मासूम बेटी की दवाई लेने के लिए कुंदरकी जा रही बाइक सवार महिला को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और पति चोटिल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर महिला के शव को …
मुरादाबाद,अमृत विचार। पति के साथ मासूम बेटी की दवाई लेने के लिए कुंदरकी जा रही बाइक सवार महिला को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और पति चोटिल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक महिला के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं।
मुगलपुरा थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद वारसी नगर गली नंबर 4 निवासी 38 वर्षीय परवीन के पति असलम पीतल फर्म में काम करते हैं। शुक्रवार को असलम अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी आयरा की दवाई लेने के लिए कुंदरकी जा रहे थे। कुंदरकी थाना क्षेत्र में नानपुर गांव के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया परवीन को कुचलते हुए हुए निकल गया। इससे पहले परवीन ने अपनी बेटी को दूर फेंक दिया। इससे मासूम की जान तो बच गई। मगर वह मामूली रूप से चोटिल हो गई, जबकि उसके पिता को भी घायल हो गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर परवीन को 108 एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। महिला के परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : यूपी पुलिस में शामिल हुईं 215 महिला सिपाही, कर्तव्यनिष्ठा की ली शपथ
