अमरोहा : मतगणना की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। प्रशासन मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। मंडी समिति में वोटों की गिनती कराई जाएगी। जिसके लिए प्रशासन बैरीकेटिंग से लेकर एजेंटों के बैठने की व्यवस्था कर रहा है। जिससे किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मतगणना पूरी ईमानदारी और पारदर्शी के साथ होगी। इसके लिए भी …

अमरोहा, अमृत विचार। प्रशासन मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। मंडी समिति में वोटों की गिनती कराई जाएगी। जिसके लिए प्रशासन बैरीकेटिंग से लेकर एजेंटों के बैठने की व्यवस्था कर रहा है। जिससे किसी प्रकार की दिक्कत न हो। मतगणना पूरी ईमानदारी और पारदर्शी के साथ होगी। इसके लिए भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। जिससे कोई अनाधिकृत व्यक्ति मतगणना स्थल में प्रवेश न कर सके।

अमरोहा में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था और उस दिन 43 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। इन ईवीएम को मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रुम में रखा गया है। जहां पर अर्द्ध सैनिक बल के जवान चौबीस घंटे डयूटी दे रहे हैं। इनके साथ ही उम्मीदवारों के समर्थक भी सीसीटीवी कैमरों की सहायता से कंट्रोल रुम में नजर रखे हुए है। अब प्रशासन के सामने मतगणना करना भी एक चुनौती पूर्ण है।

निष्पक्ष मतगणना कराने के लिए प्रशासन सीसीटीवी कैमरों का इंतजाम कर रहा है। मतगनण स्थल पर जोन अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। दस मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु की जाएगी।

जनपद में चार विधान सभा क्षेत्र हैं। जिनमें अमरोहा, हसनपुर,मंडी धनौरा और नौगावां सादात हैं। विधान सभा वार 14-14 टेबिल लगाई गई हैं। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। बिना पास के किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थल पर जाने की अनुमति नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:-भारत की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत किसी में नहीं: राजनाथ सिंह

संबंधित समाचार