IPL 2022: स्टीफन जोन्स की राजस्थान रॉयल्स में वापसी, हाई परफॉर्मेंस तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को स्टीफन जोन्स को फ्रेंचाइजी का हाई परफॉर्मेंस तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की। वेल्स के 48 साल के पूर्व तेज गेंदबाज जोन्स इससे पहले 2019 में टीम के तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं। Once a Royal… you know the …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को स्टीफन जोन्स को फ्रेंचाइजी का हाई परफॉर्मेंस तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की। वेल्स के 48 साल के पूर्व तेज गेंदबाज जोन्स इससे पहले 2019 में टीम के तेज गेंदबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं।
Once a Royal… you know the rest. ?
Welcome back, Steffan! ?#RoyalsFamily | @SteffanJones105 pic.twitter.com/Hjh9t3VrVj
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 4, 2022
नई भूमिका में जोन्स की जिम्मेदारी रॉयल्स के ढांचे का हिस्सा बनने वाले सभी गेंदबाजों को पूरे साल शीर्ष स्तरीय ट्रेनिंग, मार्गदर्शन और सहयोग देने की होगी। उनका ध्यान आफ सत्र के दौरान और आईपीएल सत्र से पहले ट्रेनिंग पर होगा। मीडिया विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
नागपुर में रॉयल्स के हाई परफोर्मेंस सेंटर में सात से 10 मार्च तक सत्र पूर्व शिविर से जोन्स जुड़ेंगे और फिर टीम के साथ रहकर आगामी सत्र की तैयारी में गेंदबाजों की मदद करेंगे।
ये भी पढ़ें : इंडियन वेल्स और मियामी टूर्नामेंट से हटीं ऐश बार्टी, जानें क्यों?
