बरेली: इस साल IVRI बना लेगा 6 प्रमुख बीमारियों के टीके, पांच वर्षों में बनने हैं कुल 22 टीके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में स्थिति भारतीय पशु-चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) इस वर्ष पशुओं में होने वाली छह प्रमुख बीमारियों के टीके बनाने जा रहा है। इस बात की जानकारी महानिदेशक (पशु विज्ञान) बीएन त्रिपाठी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों के लिए आईसीएआर और आईवीआरआई …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में स्थिति भारतीय पशु-चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) इस वर्ष पशुओं में होने वाली छह प्रमुख बीमारियों के टीके बनाने जा रहा है। इस बात की जानकारी महानिदेशक (पशु विज्ञान) बीएन त्रिपाठी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि अगले पांच वर्षों के लिए आईसीएआर और आईवीआरआई को 392.80 करोड़ का बजट मिलना तय हुआ है। जिसमें आईवीआरआई को 276.14 करोड़, विशेष योजनाओं को 30.86 करोड़, एवं अन्य परियोजनाओं को 85.80 करोड़ रुपए मिलने है।

इस वर्ष बनने वाले टीकों में से प्रमुख टीके
महानिदेशक (पशु विज्ञान) बीएन त्रिपाठी ने बताया कि वैसे तो हम लोग अगले पांच वर्षों में कुल 22 टीके बनाने जा रहे है। मगर इसमें से इस वर्ष केवल 6 प्रमुख टीके बनाए जाने है। जो निम्न है।

  • थर्मों स्टेबल (तापरोधीय) खुरपका एवं मुंहपका रोग का टीका
  • बकरियों में पीपीआर एवं चेचक रोग का मिश्रित टीका
  • भेड़ों में पीपीआर एवं चेचक रोग का मिश्रित टीका
  • कुत्तों में डिस्टेंपर रोग का तनुकृत टीका
  • कुत्तों में पारवो विषाणु रोग का टीका
  • बत्तखों में प्लेग रोग का टीका

ये भी पढ़े-

बरेली: बच्चों की किताबें कबाड़ी को बेचने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी पर हो सकती है कार्रवाई, दो सदस्यीय बनी जांच कमेटी

संबंधित समाचार