मानसिक तनाव का शरीर पर होता है क्या असर, बताएंगे कॉस्मेटोलॉजिस्ट एंड ब्यूटीशियन
लखनऊ। राजधानी में रविवार के दिन 200 से अधिक कॉस्मेटोलॉजिस्ट एंड ब्यूटीशियंस एक मंच पर होंगे। यह सभी विशेषज्ञ मानसिक तनाव का शरीर पर पड़ने वाले असर पर चर्चा करेंगे। साथ ही तनाव का सौंदर्य पर क्या असर पड़ता है और इसको कैसे दूर किया जा सकता है, इस पर भी विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे। …
लखनऊ। राजधानी में रविवार के दिन 200 से अधिक कॉस्मेटोलॉजिस्ट एंड ब्यूटीशियंस एक मंच पर होंगे। यह सभी विशेषज्ञ मानसिक तनाव का शरीर पर पड़ने वाले असर पर चर्चा करेंगे। साथ ही तनाव का सौंदर्य पर क्या असर पड़ता है और इसको कैसे दूर किया जा सकता है, इस पर भी विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे। बताया जा रहा है देश के जाने-माने चिकित्सक व सौंदर्य विशेषज्ञ लाइव डेमोस्ट्रेशन के जरिए ट्रेनिंग भी देंगे।
दरअसल रविवार को राजधानी स्थित गोमती नगर के एक निजी होटल में ऑल इंडिया कॉस्मेटोलॉजिस्ट एंड ब्यूटीशियंस एसोसिएशन का 20 वां वार्षिक सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमें स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों विषयों पर एक साथ चर्चा होगी, दोनों विषयों पर विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे तथा सजीव प्रस्तुति भी देंगे । इस बार करीब 200 विशेषज्ञ इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इससे पहले भी राजधानी में इस तरह के सम्मेलन होते रहे हैं।
डॉ रमा श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड के बाद लोगों में शक की बीमारी बढ़ गई है। सम्मेलन के दौरान तनाव पैदा करने वाले शारीरिक मानसिक तथा सामाजिक तीनों विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा तनाव का हार्ट तथा सौंदर्य पर क्या असर पड़ता है, इस पर विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे।
