रायबरेली: ईंट भट्ठे के मुंशी पर लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल स्थित ईट भट्ठे पर दबंगों ने मुंशी पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे ऊंचाहार सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने …

रायबरेली। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल स्थित ईट भट्ठे पर दबंगों ने मुंशी पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे ऊंचाहार सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रुकुमपुर गांव निवासी विनोद कुमार क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल स्थित मौर्या बिक्र फील्ड ईट भट्ठे पर मुंशी की नौकरी करता है।

शुक्रवार की सुबह वो ईट भट्ठे पर मौजूद था, तभी पड़ोसी गांव बसिया का बाग निवासी तीन लोगों ने लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसके बाद दबंगों ने उसे पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। आसपास मौजूद लोगों के पहुंचने पर हमलावर मौके से भाग निकले।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि मारपीट में घायल युवक सीएचसी आया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि विनोद कुमार की तहरीर पर बृजेश कुमार, उमेश कुमार व नरेश बहादुर निवासी बसिया की बाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजदों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े-अल्मोड़ा: पालिका के कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन

संबंधित समाचार