रायबरेली: आधा दर्जन नलकूपों से चोरों ने पार की बिजली की मोटरें और डीजल इंजन
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने आधा दर्जन से अधिक नलकूपों से बिजली की मोटरें और डीजल इंजन पार कर दिए हैं। बिजली के अन्य उपकरण भी चोरी गए हैं। ताबड़तोड़ हुई चोरियों से किसानों में पुलिस की लापरवाही के प्रति आक्रोश है। बेखौफ चोरों ने गुरुवार की रात दुकनहा गांव के आधा …
रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने आधा दर्जन से अधिक नलकूपों से बिजली की मोटरें और डीजल इंजन पार कर दिए हैं। बिजली के अन्य उपकरण भी चोरी गए हैं। ताबड़तोड़ हुई चोरियों से किसानों में पुलिस की लापरवाही के प्रति आक्रोश है।
बेखौफ चोरों ने गुरुवार की रात दुकनहा गांव के आधा दर्जन किसानों के नलकूपों में लगे डीजल इंजन व बिजली की मोटरें सहित लाखों के उपकरण पार कर दिए हैं। किसानों ने पुलिस अधिकारियों से घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा माल की बरामदगी और चोरों के पकड़ने की मांग की है।
दुकनहा गांव निवासी किसान अजय कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार की रात अज्ञात चोर उनके निजी नलकूप पर रखा हुआ डीजल इंजन व पंखा चुरा ले गए हैं। इसी गांव के किसान राज नारायण शर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि चोर उनके निजी नलकूप की मोटर टूलबाक्स पाइप व अन्य उपकरण चोरी कर ले गए हैं । इसी गांव के किसान सिद्धार्थ सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनके निजी नलकूप की मोटर व अन्य बिजली के उपकरण चोरी गए हैं।
सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि बीते 8 फरवरी को भी उनके नलकूप से मोटर व बिजली के उपकरण चोरी हो गए थे। इसी गांव के रामकरन पासवान ने पुलिस को पबताया कि उनके निजी नलकूप पर दो बिजली की मोटरें रखी थी। जिनमें एक चल रही थी। दूसरी मोटर खराब होने के कारण नलकूप की कोठरी के अंदर रखी थी। गुरुवार की रात अज्ञात चोर दोनों मोटरें व अन्य उपकरण चोरी कर ले गए हैं। इसी गांव के राम प्रसाद पासवान के नलकूप की मोटर भी चोर चुरा ले गए। अब तक दुकनहा व उसके आसपास के कई गांवों से दो दर्जन से अधिक किसानों के निजी नलकूपों की मोटर पंखे डीजल इंजन व अन्य उपकरण सहित लाखों का माल चोर पार कर चुके हैं। पुलिस की लचर व्यवस्था के प्रति किसानों में आक्रोश है।
यह भी पढ़े-रुद्रपुर: भीड़ एकत्रित कर लगा रहे थे सट्टा, एसओजी ने दो दबोचे
