रायबरेली: रिश्तेदार बताकर उचक्कों ने खाते से उड़ाए 65 हजार रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शंकरबक्सखेड़ा मजरे धुराई निवासी एक युवक धोखाधड़ी का शिकार हो गया । उचक्कों ने उसके पास फोन करके उसे अपना रिश्तेदार बताते हुए युवक के खाते से 65 हजार रुपए उड़ा दिए। पीड़ित युवक ने घटना के एक सप्ताह बाद मामले की जानकारी होने पर पुलिस को लिखित सूचना दी …

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शंकरबक्सखेड़ा मजरे धुराई निवासी एक युवक धोखाधड़ी का शिकार हो गया । उचक्कों ने उसके पास फोन करके उसे अपना रिश्तेदार बताते हुए युवक के खाते से 65 हजार रुपए उड़ा दिए। पीड़ित युवक ने घटना के एक सप्ताह बाद मामले की जानकारी होने पर पुलिस को लिखित सूचना दी है।

शंकरबक्सखेड़ा मजरे धुराई निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गत 25 फरवरी को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को उसका रिश्तेदार बताया।उसने उसके भाई बहन व अन्य परिवारीजनों का नाम बताया तो उसे उसके रिश्तेदार होने का विश्वास हो गया। फोन करने वाले ने उसे बताया कि उसका पैसा कुछ लोगों के पास फंसा हुआ है। जिसे राकेश अपने खाते में डलवा ले तो उसका पैसा निकल आएगा।

इस दौरान उसने पीड़ित से खाता संख्या कोड व अन्य विवरण भी पूछ लिया। उसके बात गुमनाम व्यक्ति ने राकेश के बैंक खाते से 65 हजार रुपए धोखाधड़ी करके निकाल लिया। पैसा निकलने का संदेश उसके मोबाइल पर आया, लेकिन उसने संदेश पर ध्यान नहीं दिया।

अचानक एक सप्ताह बाद जब उसने मोबाइल पर पैसा निकलने का संदेश गुरुवार की शाम को देखा तो उसे घटना की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है । जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: आधा दर्जन नलकूपों से चोरों ने पार की बिजली की मोटरें और डीजल इंजन

संबंधित समाचार