वाराणसी: प्रधानमंत्री मोदी जब काशी में पहुंचे अस्सी चौराहे स्थित ‘पप्पू चाय की दुकान’ पर, जानें फिर क्या हुआ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में अपने रोड शो के दौरान आज नगर के अस्सी चौराहे पर स्थित ‘पप्पू चाय की दुकान’ पर चाय की चुस्कियां लीं। गुजरात के बडनगर रेलवे स्टेशन पर बचपन में मोदी चाय बेचते थे। इस वजह से मोदी ‘चाय’ के साथ अपने भावनात्मक रिश्ते का अक्सर उल्लेख करते हैं। …

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में अपने रोड शो के दौरान आज नगर के अस्सी चौराहे पर स्थित ‘पप्पू चाय की दुकान’ पर चाय की चुस्कियां लीं। गुजरात के बडनगर रेलवे स्टेशन पर बचपन में मोदी चाय बेचते थे। इस वजह से मोदी ‘चाय’ के साथ अपने भावनात्मक रिश्ते का अक्सर उल्लेख करते हैं। पीएम मोदी वाराणसी में शुक्रवार को रोड शो पूरा कर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। वहां से वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंहद्वार की ओर रवाना हुए। रास्ते में अस्सी चौराहे पर स्थित ‘पप्पू चाय वाले की दुकान’ पर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया। वह अपनी कार से बाहर निकलकर चाय की दुकान पर आ गए और वहां बैठकर उन्होंने चाय की चुस्कियां लीं।

इस चाय की दुकान पर शाम को काशीवासियों का जमावड़ा होता है। दुकान पर चाय की चुस्कियों के बीच देश दुनिया के घटनाक्रम पर गर्मागर्म चर्चायें होती हैं। चर्चाओं के इस दौर में आध्यात्म से लेकर दुनिया जहान की राजनीति पर माथापच्ची भी होती है। मशहूर उपन्यासकार काशीनाथ सिंह ने अपनी पुस्तक ‘काशी का अस्सी’ में इस दुकान का विस्तार से जिक्र किया है। काशी के बारे में जानकारी हासिल करने का कोई भी जिज्ञासु ‘पप्पू चाय की दुकान’ पर अवश्य पहुंचता है।

मोदी ने रोड शो के अंतिम चरण में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सिंहद्वार पर इस विश्वप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सिंहद्वार पर विद्यार्थियों सहित हजारों काशीवासियों ने हर हर महादेव के जयघोष साथ मोदी का स्वागत किया।प्रधानमंत्री ने सिंहद्वार पर पहले से मौजूद स्थानीय लोगों की भीड़ को अभिवादन कर महामना को श्रद्धासुमन अर्पित किये और कुछ क्षण रुक कर वापस चले गये। गौरतलब है कि मोदी रात्रि विश्राम वाराणसी में ही करेंगे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: टैक्स विभाग में घपला सामने आने पर नगर आयुक्त ने बैठाई जांच

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म