कानपुर: आयकर की छापेमारी खत्म, 1.30 करोड़ रुपए किया जब्त
कानपुर। आयकर विभाग ने गुरुवार को विजय नगर पुलिया स्थित एक अस्पताल सहित कई जगह छापा मारा था। शुक्रवार को यह कार्रवाई बंद हो गई। गुरुवार को एक करोड़ और शुक्रवार को 3० लाख रुपये बरामद हुए। अस्पताल संचालक के घर और पैथालॉजी में छापा मारा गया था। आय से कम के बिल दर्शाने की …
कानपुर। आयकर विभाग ने गुरुवार को विजय नगर पुलिया स्थित एक अस्पताल सहित कई जगह छापा मारा था। शुक्रवार को यह कार्रवाई बंद हो गई। गुरुवार को एक करोड़ और शुक्रवार को 3० लाख रुपये बरामद हुए। अस्पताल संचालक के घर और पैथालॉजी में छापा मारा गया था। आय से कम के बिल दर्शाने की सूचना पर कार्रवाई हुई। टीम ने सारी रकम जब्त कर छापेमारी बंद कर दी। टैक्स चोरी करने वाले अन्य लोगों पर आयकर विभाग की नजर है।
विजय नगर डबल पुलिया स्थित न्यूरॉन सुपरस्पेशल्टी हॉस्पिटल में गुरुवार सुबह अचानक छापेमारी शुरू हो गई। शहर में तीन अन्य स्थानों पर भी छापे मारे गए। इसमें अस्पताल के संचालक डॉ. स्वप्निल गुप्ता और डॉ. राघवेंद्र गुप्ता के स्वरूप नगर स्थित सेवन बंगला, हैलट अस्पताल के पास स्थित यूनीक पैथोलॉजी और हरबंश मोहाल स्थित उनके पुराने घर पर भी कार्रवाई की गई। अस्पताल, घर और पैथालॉजी में मिले लैपटॉप, कंप्यूटर, और मोबाइल फोन का बैकअप और 1.3० करोड़ की रकम आयकर विभाग ने जब्त कर ली है।
70-75 लाख का ही भरते थे रिटर्न
डॉ. स्वप्निल गुप्ता और डॉ. राघवेंद्र गुप्ता करीब 7० से 75 लाख रुपये का ही रिटर्न फाइल कर रहे थे, लेकिन उनके अस्पताल व घर में 1.30 करोड़ रुपये मिले। इतनी नकदी मिलने के बाद आयकर अधिकारियों ने उनकी कैश बुक मंगाई और इस राशि का मिलान शुरू किया। जांच में यह भी पाया गया कि अस्पताल व पैथोलाजी के खातों को व्यवस्थित रूप में नहीं रखा गया था।
यह भी पढ़ें:-अगले तीन वर्षों में 10 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य : कुलपति
