आगरा दिल्ली हाइवे पर लंबे समय तक लगा रहा जाम, कई गाड़ियों का खत्म हुआ पेट्रोल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा दिल्ली हाइवे एनएच2 पर रामबाग से लेकर सिकंदरा तक लंबा जाम लगा रहा। डेढ़ घंटे के लगभग सैकड़ों वाहन सड़क पर रेंगते रहे। बता दें, आगरा के रामबाग फ्लाईओवर के पास अवैध रूप से ऑटो टैक्सी स्टैंड चलता है। इसके चलते यहां अधिकतर जाम की स्थिति रहती है। शुक्रवार शाम 6 बजे के …

आगरा। आगरा दिल्ली हाइवे एनएच2 पर रामबाग से लेकर सिकंदरा तक लंबा जाम लगा रहा। डेढ़ घंटे के लगभग सैकड़ों वाहन सड़क पर रेंगते रहे। बता दें, आगरा के रामबाग फ्लाईओवर के पास अवैध रूप से ऑटो टैक्सी स्टैंड चलता है। इसके चलते यहां अधिकतर जाम की स्थिति रहती है। शुक्रवार शाम 6 बजे के लगभग थोड़ी देर ध्यान न देने पर जाम के हालात हो गए।

उधर मथुरा की तरफ चेकिंग के चलते भी वाहनों का आना-जाना धीमा हो गया। इसके चलते सिकंदरा से लेकर राम बाग तक लंबा जाम लग गया। हाइवे पर डेढ़ घंटे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे।

इस दौरान कई दोपहिया गाड़ियों का पेट्रोल खत्म हो गया और उन्हें पेट्रोल पंप तक बाइक ढकेल कर ले जानी पड़ी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात सामान्य किए। इस दौरान लोग काफी परेशान हुए।

पढ़ें- UP Election 2022: आज थम जाएगा सातवें और फाइनल चरण का चुनाव प्रचार, सियासी दिग्गजों ने लगा दी अपनी पूरी ताकत

संबंधित समाचार