रायबरेली: जमीनी विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली। लालगंज में जमीनी विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। विवाद के चलते कुछ दिनों से कहासुनी हो रही थी। । देखते-देखते दोनों भाइयों का झगड़ा इतना बढ़ गया कि बड़े भाई श्याम लाल लोधी ने अपने छोटे भाई नत्थू लोधी उम्र करीब 60 वर्ष को गला …
रायबरेली। लालगंज में जमीनी विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। विवाद के चलते कुछ दिनों से कहासुनी हो रही थी। । देखते-देखते दोनों भाइयों का झगड़ा इतना बढ़ गया कि बड़े भाई श्याम लाल लोधी ने अपने छोटे भाई नत्थू लोधी उम्र करीब 60 वर्ष को गला दबाकर मार डाला।
शुक्रवार की शाम को विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों की आपस में मारपीट शुरू हो गई और बड़े भाई ने छोटे भाई को गिराकर उसका गला दबा दिया।
बहन ने भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। घायल युवक को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
खीरो थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों भाइयों में संपत्ति का कोई भी झगड़ा नहीं था। ऐसे में अगर संपत्ति का कोई झगड़ा नहीं था तो गांव में इतनी बड़ी वारदात कैसे हुई यह जांच का विषय है।
