मेरठ: तेंदुए पल्लव को छोड़ा गया शिवालिक के जंगलों में, पकड़ने के लिए चलाया गया था रेसक्यू ऑपरेशन
मेरठ। जिले के पल्लवपुरम फेज-2 में शुक्रवार यानी कल तेंदुए को देर रात शिवालिक के जंगलों में छोड़ने के लिए ले जाया गया। आज सुबह 9.30 बजे तेंदुए को शिवालिक के जंगलों में सही से छोड़ दिया गया है। वन विभाग की टीम ने शिवालिक जंगल में तेंदुए को छोड़ दिया, पिंजड़ा खुलते ही कैद …
मेरठ। जिले के पल्लवपुरम फेज-2 में शुक्रवार यानी कल तेंदुए को देर रात शिवालिक के जंगलों में छोड़ने के लिए ले जाया गया। आज सुबह 9.30 बजे तेंदुए को शिवालिक के जंगलों में सही से छोड़ दिया गया है। वन विभाग की टीम ने शिवालिक जंगल में तेंदुए को छोड़ दिया, पिंजड़ा खुलते ही कैद तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया।
पिंजड़े में तेंदुए को दो मुर्गी दी गई जिसे उसने चाव से खाया। इसके बाद तेंदुआ रास्तेभर खामोश रहा। बता दें कि, तेंदुआ खेतों में घूमते हुए मेरठ में पहुंचा था, लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही उसको पकड़ने के लिए जो रेसक्यू ऑपरेशन चलाया गया और पिंजड़े में बंद किया गया तो थककर बैठ गया, खामोशी से सफर करता रहा। उसका वजन 80 किलो का बताया जा रहा है।
डीएफओ राजेश कुमार के मुताबिक, ये तेंदुआ खेतों के रास्ते मेरठ के रिहायशी इलाके में पहुंचा था। डीएफओ ने युवा मेहमान को पल्लव नाम दिया, कहा तेंदुआ पल्लवपुरम में निकला इसलिए इसका नाम पल्लव होगा।
पढ़ें-चीन ने अपना बढ़ाया रक्षा बजट, खर्च करने के मामले में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश
