अपनी डेली लाइफस्टाइल में शामिल करें हल्दी वाला दूध, स्किन ग्लो के साथ मिलेंगे यह फायदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। हमें अपनी भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अपना ख्याल रखने के लिए डेली लाइफ में हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। बहुत सी ऐसी बीमारियां हैं जिनमें हल्दी वाला दूध पीने से काफी आराम मिलता है। ऐसा कहा जाता है जो व्यक्ति अनिद्रा का रोगी हो और जिसके माइग्रेन की परेशानी हो उसे हल्दी वाला …

लखनऊ। हमें अपनी भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अपना ख्याल रखने के लिए डेली लाइफ में हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। बहुत सी ऐसी बीमारियां हैं जिनमें हल्दी वाला दूध पीने से काफी आराम मिलता है। ऐसा कहा जाता है जो व्यक्ति अनिद्रा का रोगी हो और जिसके माइग्रेन की परेशानी हो उसे हल्दी वाला दूध अवश्य पीना चाहिए। और तो ओर आप आपनी स्किन को भी ग्लो बना सकते हैं।

माइग्रेन की परेशानी में हल्दी वाला दूध पीने से बहुत फायदा मिलता है, जिससे अच्छी नींद भी आती है। रात को अक्सर नींद टूट जाती है और फिर देर तक नहीं आती है तो हल्दी वाला दूध पीकर सोना शुरू कर दें।

गैस और कब्ज की परेशानी में हल्दी दूध पीने से आराम मिलता है। दूध नॉर्मल टेम्प्रेचर का होना चाहिए ज्यादा गर्म नहीं। डेली रात में हल्दी वाले दूध में 2-3 दाने चीनी या मिश्री के डालकर पीए।

हल्दी को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बच्चों को अक्सर ही मौसम बदलने पर सर्दी-खांसी जैसी परेशानी हो जाती है। रात में सोने से पहले बच्चों को हल्दी वाला दूध पिलाएं, इससे बदलते मौसम में भी उनकी इम्युनिटी मजबूत होती है।

अगर आप रात में हल्दी वाला दूध पीकर सोती हैं तो इस वजह से आपकी स्किन ग्लो करेंगी। आपके चेहरे के उपर निखार भी आएगा। इसलिए आप इसे अपनी डेली लाइफ स्टाइल में शामिल करलें।

बता दें कि हल्दी को रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला सबसे असरकार माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ हल्दी का सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

पढ़ें-जयराम रमेश बोले- मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों को ‘भुगतान’ के मामले में SC का रुख करेंगे