बहराइच: ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी अनियंत्रित कार, पांच घायल
बहराइच। नानपारा बहराइच मार्ग पर बगियाघाट के पास खराब खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में कार पीछे से जा घुसी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। हादसा होने से हाइवे पर जाम लग गया। बहराइच नानपारा मार्ग पर रामगांव थाना क्षेत्र …
बहराइच। नानपारा बहराइच मार्ग पर बगियाघाट के पास खराब खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में कार पीछे से जा घुसी। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। हादसा होने से हाइवे पर जाम लग गया।
बहराइच नानपारा मार्ग पर रामगांव थाना क्षेत्र के बगियघाट में एक ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉली खराब खड़ी थी। शुक्रवार रात 11.30 बजे के आसपास कार सवार लोग नानपारा की ओर जा रहे थे। ट्रैक्टर में रिफलेक्टर नहीं था। जिसके चलते कार ट्राली में पीछे से जा घुसी।
कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा होने से हाइवे पर जाम लग गया। घटना की सूचना पाकर चौकी इंचार्ज के साथ राम गांव थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद हाइवे से दुघटनाग्रस्त वाहनों को हटवाया। तब जाकर जाम हटी। रूट के लोग लगभग आधे घंटे जाम में फंसे रहे।
पढ़ें- New Born Baby: बढ़ती गर्मी में नवजात शिशु को लेकर बरतें सावधानियां, पहनाएं यह आरामदायक कपड़े
