लखनऊ: साइबर सिक्योरिटी कोर्स को शामिल करने की उठी मांग, एसीएस गृह ने कहा भेजें प्रस्ताव
लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर स्थित एक निजी होटल में आज एसोचैम यूपी-यूके ने साइबर सुरक्षा शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान एसोचैम यूपी-यूके के अध्यक्ष एल.के.झुनझुनवाला ने मंच पर उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के एसीएस गृह अवनीश कुमार अवस्थी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के पाठ्यक्रम में साइबर सिक्योरिटी कोर्स को शामिल करने की …
लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर स्थित एक निजी होटल में आज एसोचैम यूपी-यूके ने साइबर सुरक्षा शिखर सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान एसोचैम यूपी-यूके के अध्यक्ष एल.के.झुनझुनवाला ने मंच पर उपस्थित उत्तर प्रदेश सरकार के एसीएस गृह अवनीश कुमार अवस्थी से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के पाठ्यक्रम में साइबर सिक्योरिटी कोर्स को शामिल करने की मांग की। जिस पर एसीएस गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि संगठन एक प्रस्ताव बनाकर दे, उसको पाठ्यक्रम में डालने के लिए शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
दरअसल, एसोचैम यूपी- यूके द्वारा आयोजित साइबर सुरक्षा शिखर सम्मेलन में आये विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा की आवश्यकता पर चर्चा की।
इस अवसर पर एसीएस गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने साइबर सुरक्षा पर कहा कि इसके लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए, जागरूकता ही व्यक्ति को साइबर फ्रॉड से बचा सकती है। उन्होंने कहा किसी भी कीमत पर निजी जानकारियां किसी के साथ साझा ना करें, यदि कोई आपसे निजी जानकारी मांगता है तो तत्काल उसकी जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 112 पर फोन कर जानकारी दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।
अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार साइबर सुरक्षा पर लगातार काम कर रही है। इसके तहत 18 नए थाने बनाए गए हैं, उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए लगातार काम जारी है। कई एफआईआर दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा को पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए एसोचैम एक प्रस्ताव बनाकर दे, प्रस्ताव को शिक्षा विभाग में भेजने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज साइबर सिक्योरिटी के लिए एसोचैम ने जो कार्यक्रम किया है वह बहुत ही अच्छा और मजबूत कार्यक्रम है।
पढ़ें-देवरिया: सपा प्रत्याशी समेत 11 पर डकैती, जानलेवा हमले का मुकदमा
