Women’s Cricket World Cup : अयाबांगा खाका की शानदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को 32 रन से हराया
डुनेडिन। तेज गेंदबाज अयाबांगा खाका की शानदार गेंदबाजी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के अपने पहले मैच में शनिवार को यहां बांग्लादेश को 32 रन से हराया। Despite a gritty performance by World Cup debutants Bangladesh, Ayabonga Khaka's magical spell helped South Africa secure the win.#CWC22 match report ⬇️https://t.co/zxuMKYXAU7 …
डुनेडिन। तेज गेंदबाज अयाबांगा खाका की शानदार गेंदबाजी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के अपने पहले मैच में शनिवार को यहां बांग्लादेश को 32 रन से हराया।
Despite a gritty performance by World Cup debutants Bangladesh, Ayabonga Khaka's magical spell helped South Africa secure the win.#CWC22 match report ⬇️https://t.co/zxuMKYXAU7
— ICC (@ICC) March 5, 2022
बांग्लादेश के सामने 208 रन का लक्ष्य था लेकिन खाका (32 रन देकर चार) और मसाबाता क्लास (36 रन देकर दो) की घातक गेंदबाजी के सामने उसकी पूरी टीम 49.3 ओवर में 175 रन पर आउट हो गयी। बांग्लादेश की पांच बल्लेबाज शमीमा सुल्ताना (27, शरमीन अख्तर (34), रूमाना अहमद (21), कप्तान निगार सुल्ताना (29) और ऋतु सोनी (27) ही दोहरे अंक में पहुंची।
South Africa beat Bangladesh by 32 runs, to secure two crucial points in their opening game of #CWC22 pic.twitter.com/nvbT5vSoWP
— ICC (@ICC) March 5, 2022
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर 49.5 ओवर में 207 रन बनाये। उसकी तरफ से लॉरा वोलवार्ट ने 41, कप्तान सुन लुस ने 25, मारिजान कैप ने 42 और चोले ट्रायन ने 39 रन का योगदान दिया। बांग्लादेश के लिये फरीहा तृष्णा ने 35 रन देकर तीन विकेट लिये।
ये भी पढ़ें : मौत से पहले शेन वॉर्न के वो आखिरी 20 मिनट, दोस्तों ने की जान बचाने की कोशिश, अस्पताल पहुंच तोड़ दिया दम
