Jamia Millia Islamia में ऑनलाइन और डिस्टेंस एजुकेशन के लिए आवेदन शुरू, जानें डिटेल्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह खबर बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। बता दें यूनिवर्सिटी ने 2022 के लिए विभिन्न ऑनलाइन और डिस्टेंस एजुकेशन के पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू कर दी है। जामिया यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस …

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह खबर बहुत ही फायदेमंद हो सकती है। बता दें यूनिवर्सिटी ने 2022 के लिए विभिन्न ऑनलाइन और डिस्टेंस एजुकेशन के पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 मार्च से शुरू कर दी है।

जामिया यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस एजुकेशन या ऑनलाइन एजुकेशन मोड से विभिन्न कोर्स में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार अब आवेदन कर सकते हैं। जामिया मिल्लिया इस्लामिया द्वारा दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में 2022 में दाखिले के लिए एडमिशन नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऐसे में अब इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jmicoe.in के माध्यम से 25 मार्च से पहले आवेदन कर सकते हैं।

जेएमआई ने जानकारी दी है कि जारी कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न यूजी, पीजी, डिप्लोमा और प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद उम्मीदवारों को 29 मार्च से 8 अप्रैल के बीच अपने डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचना होगा। साथ ही विभिन्न कोर्स के निर्धारित शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को 10 अप्रैल तक करना होगा और उसके बाद दाखिले की प्रक्रिया भी इसी तारीख को पूरी करनी होगी।

ऐसे करें आवेदन
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिए गए दाखिले के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद ही वो नए पेज पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से रजिस्ट्रेशन पेज पर पहुंच पाएंगे। बता दें यहां उम्मीदवारों को न्यू रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अपने विवरण को भरकर सबमिट करना होगा और फिर एप्लीकेशन सबमिट करके शुल्क का भुगतान करना है। इसके बाद सबमिट किए गए आवेदन की कॉपी डाउनलोड करके उम्मीदवार सेव भी कर सकते है।

इसे भी पढ़ें-

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को राहत, स्क्रीनिंग टेस्ट पास करने पर भारत में कर सकेंगे इंटर्नशिप

 

संबंधित समाचार