रामपुर : ई-रिक्शा पलटने से चार महिला सहित छह लोग घायल
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। दो बाइकों की भिडंत से बचने के चक्कर में ई-रिक्शा पलट गई। जिससे बाइकों व ई-रिक्शा पर सवार चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने एक घायल की हालत गंभीर देख उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया …
रामपुर/स्वार, अमृत विचार। दो बाइकों की भिडंत से बचने के चक्कर में ई-रिक्शा पलट गई। जिससे बाइकों व ई-रिक्शा पर सवार चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने एक घायल की हालत गंभीर देख उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया है।
नगर पंचायत नरपतनगर दूंदावाला निवासी नत्थू सिंह शनिवार को नासिर हुसैन की पत्नी शबाना को बाईक पर बैठाकर उत्तराखंड के बाजपुर जा रहा था। थाना टांडा के मिलक टंडोला निवासी मिलन कुमार बाइक से बाजपुर की ओर से आ रहा था। जैसे ही दोनों की बाइक स्वार बाजपुर मार्ग स्थित गांव मानपुर के निकट आमने सामने भिडंत हो गई। बाइक की भिडंत से बचने के में ई-रिक्शा पलट गई।
जिसमें बाइक सवारों समेत ई-रिक्शा मे सवार नरपतनगर निवासी फरीदा, मोबिना, मिस्वाह घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर राहगीरों की भीड़ लग गई।सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी मे भर्ती कराया। सूचना पर घायलों के परिजन सीएचसी पहुंच गए। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल मिलन कुमार की हालत नाजुक देख जिला चिकित्सालय रेफर किया है।
