बहराइच: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 10 किलो कटीले तार के साथ आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने 10 किलो कटीले तार के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। तार चोरी कर घर ले जा रहा था। जिले के खैरीघाट थाने की पुलिस को शनिवार को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान रामपुर धोबियाहार …
बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने 10 किलो कटीले तार के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। तार चोरी कर घर ले जा रहा था।
जिले के खैरीघाट थाने की पुलिस को शनिवार को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान रामपुर धोबियाहार में रुद्रसेन चौधरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के निकट बोरी लिए ग्रामीण दिखा। पुलिस ने रोक कर बोरी की तलाशी ली तो उसमें 10 किलो कटीला तार बरामद हुआ। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान तार चोरी करने की बात बताई। इस पर उसे चौकी इंचार्ज अनुज कुमार त्रिपाठी और पंकज कुमार की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रामपुर धोबियाहार गांव निवासी चांटू पुत्र छोटे लाल के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक उसके विरुद्ध चोरी और धमकी देने का मुकदमा पहले से ही दर्ज था। सामान बरामद होने का भी केस दर्ज किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पढ़ें-इटावा: दूल्हे के भाइयों ने शराब के नशे में किया हंगामा, तो दुल्हन ने शादी से किया इंकार
