यूपी चुनाव 2022: जौनपुर में गरजे अमित शाह, कहा- जनता अब अखिलेश की धमकियों से डरने वाली नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचार अपने-अपने उम्मीदवरों के समर्थन में चुनावी जनसभा कर जनसमर्थन की अपील कर रहे है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृहमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के …

जौनपुर। यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। आज शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचार अपने-अपने उम्मीदवरों के समर्थन में चुनावी जनसभा कर जनसमर्थन की अपील कर रहे है। इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृहमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक अमित शाह जौनपुर पहुंचे है।

अमित शाह यहां पर भाजपा उम्मीदवार केपी सिंह के पक्ष में माहौल बनाने के एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला और जनता को बरगलाने का आरोप भी लगाया। अमित शाह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद दस दिन में धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बना दिया।

इसके साथ ही उन्होंने सपा प्रमुख पर हमला करते हुए कहा कि कश्मीर को लेकर अखिलेश बाबू कहा करते थे कि अगर धारा 370 को हटाया गया तो पूरे देश में खून की नदियां बह जाएंगी। अरे अखिलेश बाबू किसे डराते हो, मैं डरने वाला नहीं हूं। प्रधानमंत्री ने चुटकी बजाकर धारा 370 को समाप्त कर दिया। खून की नदियां क्या कंकड़ तक मारने वाला कोई नहीं था।

यह भी पढ़ें:-रामपुर : मारुति वैन की चपेट मे आकर छात्र घायल, कर रहा था बस के इंतजार

संबंधित समाचार