प्रयागराज: विवि. में ऑनलाइन परीक्षा की मांग पर हुआ प्रदर्शन, छात्रों को भेजा गया जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संस्थापक इलाहाबाद यूनिवर्सिटी फैमिली की ओर से पुरा छात्र अंकित द्विवेदी ने चीफ प्राक्टर को पत्र भेजकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आनलाइन परीक्षाओ की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं पर से मुकदमे को वापस लेने की मांग की। हंगामा के आरोप में पुलिस ने छात्रो को भेजा जेल 22 मार्च …

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संस्थापक इलाहाबाद यूनिवर्सिटी फैमिली की ओर से पुरा छात्र अंकित द्विवेदी ने चीफ प्राक्टर को पत्र भेजकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आनलाइन परीक्षाओ की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं पर से मुकदमे को वापस लेने की मांग की।

हंगामा के आरोप में पुलिस ने छात्रो को भेजा जेल

22 मार्च से शुरू हो रही आफलाइन परीक्षा का विरोध करने के दौरान तोड़फोड़ व हंगामा करने के आरोप में कौशाम्बी के अभिषेक द्विवेदी, गाजीपुर के जयराज सिंह और आजमगढ़ के आकाश यादव को पुलिस ने जेल भेज दिया था। वहीं 4 छात्रों को चीफ प्राक्टर ने निलंबित भी किया है।

आनलाइन एग्जाम की मांग को लेकर पिछले दिनों इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों ने जमकर हंगामा किया था। इसके बाद इविवि प्रशासन की ओर से छात्रों से आनलाइन मोड पर एग्जाम कराने को लेकर छात्र-छात्राओं से आवेदन 10 मार्च तक देने के लिए कहा था,  इसी के तहत अब तक इलाहाबाद विश्वविद्यालय व संघटक कालेजों में 6 हजार से छात्र-छात्राओं ने आनलाइन एग्जाम के लिए आवेदन किया है। सीएमपी डिग्री कालेज से तीन हजार से ज्यादा, इश्वर शरण डिग्री कालेज में 2 हजार से अधिक व एडीसी और श्यामा प्रसाद में 5-5 सौ आवेदन अब तक छात्र-छात्राओं की ओर से किये गए हैं।

आवेदन 10 मार्च तक होगे जमा

रजिस्टार की ओर से जारी आदेश के अनुसार छात्र आनलाइन परीक्षा के लिए अपने आईकार्ड की छाया प्रति व क्यों वह आनलाइन परीक्षा चाहते हैं। स्पष्ट कारण लिखते हुए इसका आवेदन 10 मार्च तक चीफ प्राक्टर कार्यालय में जमा करना है। इन आवेदन पर 10 मार्च के उच्च स्तरीय कमेटी को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़े-यूक्रेन के खारकीव व कीव में फंसे लोगों को निकालने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे- बोम्मई

संबंधित समाचार