रायबरेली: निपुण भारत अभियान के लिए अभिभावकों के साथ हुई बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के शनिवार को विकास खंड सताव के प्राथमिक विद्यालय पूरे लाल जी में निपुण भारत अभियान के तहत विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और अभिभावकों की बैठक हुई। हेडमास्टर सुनीता सिंह व प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के जिला समन्वयक वीरेन्द्र सिंह के सहयोग से हुई बैठक में अभिभावकों के साथ सरकार द्वारा संचालित 100 …

रायबरेली। जिले के शनिवार को विकास खंड सताव के प्राथमिक विद्यालय पूरे लाल जी में निपुण भारत अभियान के तहत विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों और अभिभावकों की बैठक हुई। हेडमास्टर सुनीता सिंह व प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के जिला समन्वयक वीरेन्द्र सिंह के सहयोग से हुई बैठक में अभिभावकों के साथ सरकार द्वारा संचालित 100 दिवसीय पठन अभियान पर विचार लिए गए। इसके साथ-साथ स्टेट रिसोर्स सदस्य सुनील यादव द्वारा पढ़ाई को रुचिकर बनाने हेतु बात की गई व सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया।

वीरेन्द्र सिंह द्वारा भेजे जा रहे कंटेंट पर व बच्चों को घर पर पढ़ने हेतु बताया गया। साथ ही मिशन प्रेरणा फेज 2 पर विस्तार से बात की गई। अभिभावकों द्वारा भी पढ़ाई में आ रही समस्या पर अपना अनुभव साझा किया। बैठक में शिक्षिका कीर्ति बाजपेयी उपस्थित रहीं।

पढ़ें-कांग्रेस नेता के बेटे की शादी में खाना खाने के बाद 1,200 लोगों का पेट खराब

संबंधित समाचार