गाजियाबाद: महिला को बंधक बनाकर बदमाशों ने की डेढ़ लाख की लूट, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। जिले के राजनगर के सेक्टर सात के एक मकान में तीन हथियार बंद बदमाशों ने एक महिला को बंधक बना लिया और दिनदहाड़े लूटपाट की। महिला से करीब 1.50 लाख की लूट की गई है। बदमाश टाफी का पैकेट लाने के बहाने घर में घुसे थे। बदमाशों ने पहले लूटपाट की इसके बाद उसका …

गाजियाबाद। जिले के राजनगर के सेक्टर सात के एक मकान में तीन हथियार बंद बदमाशों ने एक महिला को बंधक बना लिया और दिनदहाड़े लूटपाट की। महिला से करीब 1.50 लाख की लूट की गई है। बदमाश टाफी का पैकेट लाने के बहाने घर में घुसे थे। बदमाशों ने पहले लूटपाट की इसके बाद उसका बंधन खोलकर घर में कुंडी लगाकर फरार हो गए।

महिला ने जब शोर मचाया तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोला। वहीं जब महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाने और दूसरे काम में बिजी होने का बहाना बना लिया और कार्रवाई न करने की तहरीर लिखवा ली। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस को कार्रवाई न करना पड़े इसके लिए ऐसी तहरीर लिखवाई है। पीडित परिवार पुलिस ने नाराज दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: पुणे में अधूरी परियोजनाओं के उद्घाटन से ज्यादा जरूरी है यूक्रेन से छात्रों को वापस लाना: शरद पवार

संबंधित समाचार