हरदोई: गुटखा कारोबारी के ठिकानों पर छापा, 72 घंटे की पड़ताल के बाद IT टीम दिल्ली रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शहर के नामी गुटखा कारोबारी के यहां आईटी टीम पूरे 72 घंटे की पड़ताल करने के बाद वापस दिल्ली लौट गई। गुटखा कारोबारी ठिकानों पर कौन से अहम सुबूत हाथ लगे हैं ? इस सवाल पर टीम के अफसरों ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। हालांकि इस बारे में हर तरफ तरह-तरह की बातें …

हरदोई। शहर के नामी गुटखा कारोबारी के यहां आईटी टीम पूरे 72 घंटे की पड़ताल करने के बाद वापस दिल्ली लौट गई। गुटखा कारोबारी ठिकानों पर कौन से अहम सुबूत हाथ लगे हैं ? इस सवाल पर टीम के अफसरों ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। हालांकि इस बारे में हर तरफ तरह-तरह की बातें हो रही है। करोड़ों की नगदी के अलावा कई अहम दस्तावेज़ बरामद किए हैं।

बताते चलें कि बुधवार की सुबह शहर के गुटखा कारोबारी सुधीर अवस्थी व प्रवीण अवस्थी के यहां अचानक आईटी टीम ने छापा मारा। टीम में शामिल दिल्ली से आए अफसरों ने तकरीबन 72 घंटे तक गहराई से छान-बीन की। अवस्थी बंधुओं के यहां से 3.50 करोड़ की नगदी बरामद की गई थी। इसके अलावा अवस्थी बंधुओं के सारे मोबाइल फोन अपने कब्ज़े में लेते हुए उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया था।

टैक्स चोरी की बुनियाद पर आईटी टीम ने गुटखा कारोबारी के अलावा उनके घर वालों और वहां काम करने वालों से पूछ-ताछ की थी। मकान, दुकान गोदाम और मैरिज हाल की पड़ताल करने के दौरान कई अहम दस्तावेज़ टीम के हाथ लगे हैं। छापे के दौरान आईटी टीम को पीएसी जवानों के सुरक्षा घेरे में रखा गया था।

गुटखा कारोबारी के यहां से क्या-क्या हाथ लगा ? इस बारे में टीम का कोई भी ज़िम्मेदार बोलने को तैयार नहीं है। बुधवार की सुबह से शुरू हुई छापामारी शनिवार की सुबह तक होती रही। इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी गई। वैसे लोगों के बीच तरह-तरह की बातें हो रही है। कहा जा रहा है कि आईटी टीम दिल्ली पहु़च कर सारे मामले का खुलासा करेंगी।

पढ़ें-आगरा: कर्तव्य संस्था ने सरकारी स्कूल का बदला कायाकल्प, किन्नरों ने किया विद्यालय का उद्घाटन

 

संबंधित समाचार