मथुरा में रिश्ते हुए शर्मसार, शराबी पुत्र ने किया पिता का कत्ल, जलाया शव
मथुरा। जिले के थाना हाइवे क्षेत्र के नरहौली गांव से पिता-पुत्र के बीच विवाद की खबर सामने आई है। रिश्तों को शर्मसार करती इस घटना में एक शराबी पुत्र ने विवाद में पिता से जमकर मारपीट की और पिता के दम तोड़ते ही पुत्र ने पिता के शव को जला दिया। वहीं पड़ोसियों से मिली …
मथुरा। जिले के थाना हाइवे क्षेत्र के नरहौली गांव से पिता-पुत्र के बीच विवाद की खबर सामने आई है। रिश्तों को शर्मसार करती इस घटना में एक शराबी पुत्र ने विवाद में पिता से जमकर मारपीट की और पिता के दम तोड़ते ही पुत्र ने पिता के शव को जला दिया। वहीं पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि किसी युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी है, जिसके बाद वो नरहौली गांव पहुंची। यहां पर मकान का दरवाजा खोलने पर एक अधेड़ की जली हुई लाश मिली जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: Russia Ukraine War: युद्ध में अब तक 10 हजार रूसी सैनिक मारे गए- यूक्रेन के राष्ट्रपति Zelensky
