बहराइच: स्वच्छता और पानी की जांच के लिए महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण
बहराइच। हुजूरपुर विकासखंड के पटखौली गांव में शनिवार को महिलाओं को स्वच्छता और पानी की जांच के लिए प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही समाज को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया गया। हुजूरपुर विकास खंड के ग्राम पटखौली में शनिवार को पिरामल एडीसी वाटर टीम की तरफ से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति …
बहराइच। हुजूरपुर विकासखंड के पटखौली गांव में शनिवार को महिलाओं को स्वच्छता और पानी की जांच के लिए प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही समाज को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया गया।
हुजूरपुर विकास खंड के ग्राम पटखौली में शनिवार को पिरामल एडीसी वाटर टीम की तरफ से ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के सदस्यों के साथ ग्रामीण भी शामिल रहे। बैठक में महिलाओं ने अग्रणी भूमिका निभाई। जिसके बाद ग्राम पटखौली की जल समस्या लोगों से चर्चा हुई। जिसमें सभी ने जोश व उत्साह दिखाते हुए समस्याओं के समाधान हेतु मिलकर कार्य करने की बात कही।
इस दौरान गाँव में जल परीक्षण हेतु चयनित महिलाओं की भी ट्रेंनिंग हुई। पिरामल टीम की एडीसी वाटर फेलो कृति ने महिलाओं को जल के परीक्षण की ट्रेंनिंग दी। महिलाएं भी इन कार्यों को समझने हेतु काफी केंद्रीत दिखी। ट्रेंनिंग के दौरान महिलाओं ने स्वयं से भी जल के कई तत्त्वों का परीक्षण जाँच किट के माध्यम से किया। जल परीक्षण के प्रक्रिया की ट्रेंनिंग महिलाओं के अतिरिक्त जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों ने भी ली।जिसमें कई पुरुषों ने भी प्रकिया को समझा।
इस दौरान महिला सशक्तीकरण पर भी जोर देते हुए महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया गया। इससे महिलाएं में भी अपने समाज व गाँव के लिए आगे आकर कुछ बेहतर करने का साहस व जोश दिखा। ट्रेंनिंग प्रक्रिया पूर्ण होने पर वाटर फेलो कृति ने आगामी विश्व महिला दिवस के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं एवं युवतियों की एक बैठक आयोजित करने की भी बात कही। जिसमें महिला सशक्तिकरण को लेकर उनके शिक्षा, स्वास्थ्य आदि जैसे कई विषयों पर चर्चा होना निर्धारित किया गया। इस दौरान बैठक में ग्राम प्रधान विश्वनाथ कश्यप के अतिरिक्त रमन पाठक आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: मथुरा में रिश्ते हुए शर्मसार, शराबी पुत्र ने किया पिता का कत्ल, जलाया शव
