अयोध्या: विधायक वेद गुप्ता ने चौकी प्रभारी को लगाई फटकार, कहा- 48 घंटे में तीनों बहनों का पता लगाओ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में थाना महाराजगंज पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम पूरे चेतन की तीन सगी बहनों के गायब होने के मामले में अब सियासत शुरू हो गई है। 26 फरवरी को घर से स्कूल के लिए निकलीं तीन बहनें रास्ते से ही लापता हो गई थी। शनिवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त छात्राओं …

अयोध्या। जिले में थाना महाराजगंज पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम पूरे चेतन की तीन सगी बहनों के गायब होने के मामले में अब सियासत शुरू हो गई है। 26 फरवरी को घर से स्कूल के लिए निकलीं तीन बहनें रास्ते से ही लापता हो गई थी। शनिवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त छात्राओं के घर पहुंचे। परिजनों की व्यथा सुनकर वह पुलिस प्रशासन पर लाल-पीले हो गए और चौकी प्रभारी को 48 घंटे में तीनों बेटियों का पता लगाने का निर्देश दिया।

लापता छात्राओं के घर पहुंचे विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने छात्राओं के पिता रामपाल निषाद व परिवार वालों को सांत्वना दी। ग्रामीण धरना प्रदर्शन पर आतुर हो गए तो वेद गुप्त ने उन लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। रामपाल निषाद के घर पर मौजूद चौकी प्रभारी ने विधायक को बताया कि जांच अंतिम पायदान पर है। शीघ्र लड़कियां बरामद हो जाएंगी।

थानाध्यक्ष महाराज दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पिता रामपाल निषाद की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है। परिवार वाले जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। फिर भी हमारा पूरा प्रयास जारी है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है।

पढ़ें-शेन वॉर्न की ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ पर बोल्ड होने वाले माइक गैटिंग ने कहा- वह मेरे लिये हमेशा नंबर वन रहेंगे

संबंधित समाचार