बिजनौर : छात्राओं से भरा ई-रिक्शा कार की टक्कर से पलटी, नौ घायल
बिजनौर /नगीना, अमृत विचार। ई-रिक्शा में बैठकर परीक्षा देने जा रहीं नौ छात्राएं उस समय घायल हो गईं, जब उनकी ई-रिक्शा में एक कार ने टक्कर मार दी। छात्राओं पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उन्हें किसी तरह निकालकर अस्पताल भिजवाया। घटना में कार व ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए। दो छात्राओं की हालत गंभीर …
बिजनौर /नगीना, अमृत विचार। ई-रिक्शा में बैठकर परीक्षा देने जा रहीं नौ छात्राएं उस समय घायल हो गईं, जब उनकी ई-रिक्शा में एक कार ने टक्कर मार दी। छात्राओं पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उन्हें किसी तरह निकालकर अस्पताल भिजवाया। घटना में कार व ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए। दो छात्राओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है।
गांव कल्याणपुर निवासी नौ छात्राएं शनिवार की सुबह नगीना धामपुर रोड स्थित आदर्श कन्या इंटर कालेज पुरैनी में कक्षा नौ की परीक्षाएं देने ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहीं थीं। इनमें मंतशा पुत्री मोहम्मद याकूब, साजिया पुत्री अनीस, राबिया पुत्री सईद अहमद, गुलनाज पुत्री शमीम, स्वलेहा पुत्री महफूज, अफीफा पुत्री महफूज, इरम पुत्री इस्माइल, आफरीन पुत्री सईदुद्दी, अदीबा पुत्री शाहनवाज आदि छात्राएं शामिल हैं। बताया कि कालेज की ओर कुछ दूरी पर पहुंचने ई-रिक्शा में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
जिससे ई-रिक्शा पलट गई। छात्राओं की चीख निकल गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने रुककर उन्हें ई-रिक्शा के नीचे से निकाला और सीएचसी उपचार के लिए भिजवाया। जहां से दो छात्राओं की हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पाकर पुलिस चौकी प्रभारी राजीव कुमार भी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। कार व ई-रिक्शा दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गए।
लोागें ने लगाए प्रशान पर अनदेखी का आरोप
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि ई-रिक्शा पांच सवारियों के लिए मान्य है, लेकिन स्थानीय पुलिस-प्रशाासन की अनदेखी के चलते चालक आठ से दस सवारियां तक बैठा लेते हैं। यही हाल टेंपो का भी है। इन पर पुलिस या उप संभागीय परिवहन विभाग कार्रवाई नहीं करता है। जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं।
