दांत के इलाज में लेजर तकनीक बेहद कारगर: प्रो. शैली महाजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। दांतों की सेहत जरूरी है, इसकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि दांत आपकी सेहत तथा चेहरे की सुंदरता, दोनों को बढ़ाने का काम करते हैं, इसलिए दांतो की सेहत बनाए रखने के लिए समय-समय पर इनकी देखभाल विशेषज्ञ चिकित्सक से कराते रहना चाहिए। मजबूत दांत स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। यह …

लखनऊ। दांतों की सेहत जरूरी है, इसकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि दांत आपकी सेहत तथा चेहरे की सुंदरता, दोनों को बढ़ाने का काम करते हैं, इसलिए दांतो की सेहत बनाए रखने के लिए समय-समय पर इनकी देखभाल विशेषज्ञ चिकित्सक से कराते रहना चाहिए।

मजबूत दांत स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है। यह कहना है डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान स्थित दंत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शैली महाजन का। उन्होंने यह बातें राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा आयोजित संगोष्ठी में कहीं।

प्रोफेसर शैली महाजन के मुताबिक लोहिया संस्थान में लेजर तकनीक का इस्तेमाल कर दांतों का इलाज जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस तकनीक के इस्तेमाल से सर्जरी के दौरान कट तथा ब्लड नहीं बहता, जिससे लोगों के मन में निडिल आदि का बैठा हुआ डर समाप्त होता है और वह दांतों के इलाज के इलाज के लिए अस्पताल पहुँचते है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि तंबाकू खाने की वजह से बहुत से लोगों का मुंह कम खुलता है,इसकी सर्जरी भी लेजर तकनीक से की जा सकती है।

संगोष्ठी के अवसर पर लोहिया संस्थान की निदेशक प्रोफ़ेसर सोनिया नित्यानंद ने दंत विभाग की ओपीडी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ विपुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. ज्योति जैन, डॉ. पद्मानिधि अग्रवाल, डॉक्टर दिव्या, डॉ. यक्षी, डॉ. अलीना भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें: बिजनौर : छात्राओं से भरा ई-रिक्शा कार की टक्कर से पलटी, नौ घायल

 

संबंधित समाचार