सीतापुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, भाई जख्मी
महमूदाबाद/सीतापुर। बड़ी बहन की ससुराल से वापस आ रहे हैं बाइक सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बहन की मौके पर मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई …
महमूदाबाद/सीतापुर। बड़ी बहन की ससुराल से वापस आ रहे हैं बाइक सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बहन की मौके पर मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए सीएचसी महमूदाबाद में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी संदीप (19) पुत्र स्वर्गीय देशराज अपनी बड़ी बहन की ससुराल छोटी बहन शांति के साथ कमलापुर थाना क्षेत्र के मास्टरबाग गया था। बड़ी बहन के वहां से वापस आते समय शनिवार की सुबह सिधौली-महमूदाबाद मार्ग पर फिरोजपुर गांव के पास बाइक सवार भाई-बहन को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना में शांति देवी (22) पुत्री देशराज की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भाई संदीप कुमार (19) पुत्र देशराज गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। घायल संदीप का इलाज सीएचसी महमूदाबाद में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कार की टक्कर से बालिका घायल
कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर कार की टक्कर से एक बालिका गंभीर घायल हो गयी। जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। कस्बे के गांधी परास्नातक व प्रशिक्षण महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रजनी 20 वर्ष निवासी गोमा थाना कमलापुर को साइकल से विद्यालय आते समय हाईवे के सिंहपुर मोड़ पर एक मारुति कार ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयी। बालिका को उसी कार चालक द्वारा सीएचसी सिधौली लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर हालत के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: राम की बारात में सारा शहर बना बाराती, झांकियों ने मोहा मन
