संभल : चोरों का बढ़ा आतंक, एक ही रात में 11 जगह चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/सौंधन, अमृत विचार। शुक्रवार की रात चोरों ने क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। अलग-अलग स्थानों से चोर नौ किसानों के नलकूपों से स्टार्टर तथा केबिल चुराकर ले गए, जबकि खिरनी तिराहा स्थित कारपेंटर की दुकान से कटर मशीन और खेत में रखे कंप्यूटर कांटे को भी उठा ले गए। एक ही रात में 11 जगह …

संभल/सौंधन, अमृत विचार। शुक्रवार की रात चोरों ने क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। अलग-अलग स्थानों से चोर नौ किसानों के नलकूपों से स्टार्टर तथा केबिल चुराकर ले गए, जबकि खिरनी तिराहा स्थित कारपेंटर की दुकान से कटर मशीन और खेत में रखे कंप्यूटर कांटे को भी उठा ले गए। एक ही रात में 11 जगह चोरी की वारदातों से लोगों में आक्रोश है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। चोरी गए माली की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

कैला देवी थाना क्षेत्र के खिरनी मोहिद्दीनपुर गांव में शनिवार देर रात्रि चोरों ने अलग-अलग किसानों के नलकूपों से के बिलों सहित स्टार्टर चोरी कर लिए। गांव का ही चंद्रकेश शुक्रवार की रात बेसहारा पशुओं से बचाने के लिए फसल की रखवाली करने गया था। वह लगभग 10 बजे घर वापस आ गया, लेकिन जब सुबह जाकर देखा तो उसके नलकूप से स्टार्टर, पाइपलाइन तथा केबिल समेत कई हजार का माल समेट लिया।

वही, जोगेंद्र पुत्र जयप्रकाश, भूपेंद्र पुत्र सुरेश, मुनेश पुत्र पुलेंद्र सिंह, धर्मेंद्र पुत्र जसवीर बृजेश कुमार पुत्र भूरे सिंह, हरनाम सिंह पुत्र ओमप्रकाश, सियाराम पुत्र अनोखे सिंह विनीत पुत्र कल्लू के नलकूपों से केबिल, पाइपलाइन तथा नौ स्टार्टर चोरी कर लिए।

इसके बाद चोरों ने चौरहा स्थित हनीफ पुत्र शरीफ की कारपेंटर की दुकान से बाहर लगी खैरात मशीन भी चोरी कर ली। चोरी करने का सिलसिला यही नहीं रूका, चोर छत्रपाल पुत्र कल्लू सिंह के खेत से कंप्यूटर कांटा भी अपने साथ ले गए। एक ही रात में 11 स्थानों से हुई चोरी से लोगों में आक्रोश है। पीड़ित किसानों ने खिरनी चौकी में तहरीर दे दी है।

संबंधित समाचार