यूक्रेन में फंसे रायबरेली के चार छात्र सकुशल पहुंचे घर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। रूस के सैन्य हमलों से घिरे यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे उत्तर प्रदेश के रायबरेली के चार छात्र सकुशल घर वापस पहुंच गये। जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार यूक्रेन में चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई कर रहे रायबरेली के तीन छात्र व एक छात्रा वापस आ गये हैं। इनमें …

रायबरेली। रूस के सैन्य हमलों से घिरे यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे उत्तर प्रदेश के रायबरेली के चार छात्र सकुशल घर वापस पहुंच गये। जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार यूक्रेन में चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई कर रहे रायबरेली के तीन छात्र व एक छात्रा वापस आ गये हैं। इनमें से कुछ छात्रों की वापसी शुक्रवार को कुछ की शनिवार को हुयी।

इनमें रायबरेली के आजाद नगर गल्ला मंडी निवासी सौजी, तिलयाकोट निवासी हारिस मुर्तजा, आचार्य द्विवेदी नगर के निवासी सूरज पटेल एवं पूर्वी पैगंबरपुर स्थित सलोन निवासी अंशदीप अपने घर लौटने वालों में शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायबरेली के कुल 16 विद्यार्थी रूस यूक्रेन युद्ध मे फंस गए थे। यूक्रेन में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिये चलाये गये ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत इन छात्रों की घर वापसी हुयी है।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: प्लास्टिक की बोरी में मिला युवती का कंकाल, इलाके में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार