Russia Ukraine War: रूस ने 2,037 यूक्रेनी सैन्य ढांचे किए नष्ट, हवा में मार गिराए 16 विमान
मॉस्को। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से रूसी सशस्त्र बलों ने 2,037 यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट किया है। उन्होंने कहा कि इन ढांचों में 71 कमांड पोस्ट और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के संचार केंद्र, 98 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और 61 …
मॉस्को। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद से रूसी सशस्त्र बलों ने 2,037 यूक्रेनी सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट किया है। उन्होंने कहा कि इन ढांचों में 71 कमांड पोस्ट और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के संचार केंद्र, 98 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम और 61 रडार स्टेशन शामिल हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि इसके अलावा जमीन पर लगभग 66 विमान और हवा में 16 विमान को नष्ट किया गया, जबकि 708 टैंक और अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 74 मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर, 261 फील्ड आर्टिलरी और मोर्टार, 505 यूनिट विशेष सैन्य वाहन और 56 मानव रहित हवाई को भी मार गिराया गया है। उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन में गोला-बारूद डिपो को नष्ट करने के लिए लंबी दूरी के सटीक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है।
ये भी पढ़े-
Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के खारकीव में की एयरस्ट्राइक, इमारत में लगी आग
