बहराइच: उर्रा बाजार में हुआ भयानक हादसा, अनियंत्रित मैजिक वाहन पेड़ पर चढ़ा, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। उर्रा बाजार से मुर्गा उतारकर मैजिक वाहन मिहीपुरवा की ओर जा रहा था। नैनिहा जंगल में रविवार सुबह चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे मैजिक वाहन पेड़ पर चढ़ गया। चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा बाजार में रविवार को मुर्गा लदा …

बहराइच। उर्रा बाजार से मुर्गा उतारकर मैजिक वाहन मिहीपुरवा की ओर जा रहा था। नैनिहा जंगल में रविवार सुबह चालक नियंत्रण खो बैठा। जिससे मैजिक वाहन पेड़ पर चढ़ गया। चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा बाजार में रविवार को मुर्गा लदा मैजिक वाहन पहुंचा। यहां पर मुर्गा उतारकर चालक वाहन लेकर मिहिंपुरवा के लिए रवाना हुआ। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा जंगल में वाहन पहुंचा। सुबह 10 बजे के आसपास चालक नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित वाहन जंगल के पेड़ पर सीधा चढ़ गया। चालक किसी तरह नीचे उतरा। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हुए हैं।

आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। यहां पर एक घायल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वाहन दो देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।।

पढ़ें-बहराइच: पुरानी रंजिश में मारपीट करने वाले दो गिरफ्तार, भेजा गया एसडीएम कोर्ट

संबंधित समाचार