मुरादाबाद: परीक्षाओं की होगी लाइव मॉनिटरिंग
मुरादाबाद, अमृत विचार। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की भी लाइव मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के कक्ष में वॉइस रिकॉर्डर युक्त बेहतर क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए राउटर का आईपी एड्रेस, आईडी और पासवर्ड को कार्यालय में उपलब्ध कराने व प्रश्नपत्र के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की भी लाइव मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के कक्ष में वॉइस रिकॉर्डर युक्त बेहतर क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए राउटर का आईपी एड्रेस, आईडी और पासवर्ड को कार्यालय में उपलब्ध कराने व प्रश्नपत्र के साथ उत्तर पुस्तिका रखने के लिए स्ट्रांग रूम तैयार किए जाने हैं। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। जिले में 125 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे ने बताया कि जल्द ही केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली जाएगी। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षक कर वहां की साफ सफाई, शौचालय, फर्नीचर, बिजली व सीसीटीवी आदि के लिए किए गए इंतजामों को परखा जाएगा।
सीसीटीवी और डीवीआर लगवानी होगी
जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों को प्रधानाचार्य कक्ष के अलावा प्रवेश द्वार और प्रत्येक परीक्षा कक्ष में वॉइस रिकॉर्डर समेत दो-दो सीसीटीवी कैमरे और रिकार्डिंग के लिए डीवीआर लगवाने के लिए निर्देशित किया गया है। परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए डीवीआर का आईपी एड्रेस यूजर होने चाहिए। आईडी और पासवर्ड बंद लिफाफे में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध करवाना होगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्र की सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर कम से कम दो कंप्यूटर सिस्टम और दो ऑपरेटर की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
