माधुरी ने इस खास अंदाज में उतारी प्रेग्नेंट भारती सिंह की नजर, कॉमेडियन ने दिया ऐसा रिएक्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। भारती आज कल पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ होस्ट कर रही हैं। हाल ही में शो में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित वेब सीरीज ‘फेम गेम’ के प्रमोशन के लिए आईं …

मुंबई। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की फेमस कॉमेडियन भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। भारती आज कल पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ होस्ट कर रही हैं।

हाल ही में शो में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित वेब सीरीज ‘फेम गेम’ के प्रमोशन के लिए आईं थीं। जहां एक्ट्रेस ने भारती की कुछ अलग अंदाज में नजर उतारी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शो में कंटेस्टेंट का परफॉर्मेंस देखकर माधुरी इंप्रेस हो जाती हैं और वह स्टेज पर जाकर उनकी नजर उतारती हैं। वह कहती हैं कि आप तीनों को किसी की नजर ना लगे। उसके बाद वो पैसे उन तीनों के सिर से वारती हैं और पैसे उन्हें दे देती हैं। जिसके बाद भारती मजाक में कहती हैं लाओ बेटा पैसे इधर दो।

भारती हर्ष की तरफ देखते हुए कहती हैं Awww

कॉमेडियन की बात सुनने ही माधुरी भागते हुए भारती के पास जाती हैं और कहती हैं आपको भी नजर ना लगे। उसके बाद भारती के बेबी बंप पर किस करती हैं और उन्हें हग करती हैं। भारती हर्ष की तरफ देखते हुए कहती हैं Awww।

आपको बता दें भारती और हर्ष यूट्यूब पर अपने वीडियो शेयर करते रहते हैं। जिसमें दोनों अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में अपने फैंस को बताते रहते हैं। भारती-हर्ष ने साल 2017 में गोवा में शादी के बंधन में बंधे थे।

पढ़ें-यूपी चुनाव 2022: सोनभद्र की घोरावल में आमने-सामने ननद और भौजाई

संबंधित समाचार