यूपी चुनाव 2022: अखिलेश ने प्रधानमंत्री की टोपी कसा तंज, कहा- जनता झांसे में नहीं आने वाली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री की टोपी पहनने पर बिना नाम लिए हुए तंज करते हुए कहा कि चुनाव का कमाल देखो जो लोग टोपी को क्या-क्या कहते थे अब उन्हें भी टोपी पहननी पड़ गई। अब ये रंग बदलकर टोपी पहन कर आए हैं। जनता इस बार इनके झांसे में आने वाली …

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री की टोपी पहनने पर बिना नाम लिए हुए तंज करते हुए कहा कि चुनाव का कमाल देखो जो लोग टोपी को क्या-क्या कहते थे अब उन्हें भी टोपी पहननी पड़ गई। अब ये रंग बदलकर टोपी पहन कर आए हैं। जनता इस बार इनके झांसे में आने वाली नहीं है। ये चुनाव प्रदेश के भविष्य का है, बल्कि देश की राजनीति किसके हाथ में होगी, उसका भी ये चुनाव है।

अखिलेश यादव ने शनिवार को सातवें चरण के मतदान के अंतिम दिन प्रचार पर आजमगढ़, मिर्जापुर, और जौनपुर में आठ चुनावी सभाएं की और जनता से भाजपा सरकार को सात समुद्र पार भेजने और बहुमत की सपा सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कई लोग स्टेज पर दंडवत होकर माफी मांग रहे हैं। कई लोग उठक बैठक कर माफी मांग रहे हैं। कई लोग तेल मालिश कर माफी मांग रहे हैं लेकिन इस बार भाजपा के लोग 700 बार उठक-बैठक कर लें फिर भी जनता इन्हें माफ करने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसान-नौजवानों के साथ भाजपा ने बहुत धोखा किया है। किसानों को न तो एमएसपी दर पर फसल का मूल्य मिला और नहीं उनकी आय दुगनी हुई। किसान के धान की लूट हुई। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सब महंगे हो गए। भाजपा ने गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया है। अन्ना पशुओं की वजह से किसान खेत का रखवाला बनकर रह गया है। भाजपा ने तीन काले कृषि कानून बनाकर किसानों के खेत लेने की कोशिश की। किसानों ने एकजुट होकर 700 से अधिक अपनी जानें गवा कर भाजपा की चाल को विफल कर दिया। भाजपा गरीब, किसान विरोधी है।

यह भी पढ़ें:-माधुरी ने इस खास अंदाज में उतारी प्रेग्नेंट भारती सिंह की नजर, कॉमेडियन ने दिया ऐसा रिएक्शन

संबंधित समाचार