Shane Warne Death : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का पार्थिव देह थाईलैंड मुख्यभूमि लाया गया
कोह समुई। ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर शेन वॉर्न का पार्थिव शरीर कोह समुई द्वीप से थाईलैंड मुख्यभूमि में लाया गया है। 52 वर्ष के वॉर्न शुक्रवार की रात कोह समुई में अपने विला होटल में अचेत पाये गए थे और अस्पताल ले जाने के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। थाई पुलिस के …
कोह समुई। ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर शेन वॉर्न का पार्थिव शरीर कोह समुई द्वीप से थाईलैंड मुख्यभूमि में लाया गया है। 52 वर्ष के वॉर्न शुक्रवार की रात कोह समुई में अपने विला होटल में अचेत पाये गए थे और अस्पताल ले जाने के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
थाई पुलिस के युथाना सिरिसोम्बत ने रविवार को कहा कि शुरूआती जांच में वॉर्न की मौत में किसी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं लेकिन उनका पोस्टमार्टम कराया जायेगा।
वॉर्न के परिवार ने उनका पार्थिव देह शीघ्र सौंपने का अनुरोध किया है। शनिवार को वॉर्न के मैनेजर जेम्स एर्सकिने ने कहा था कि वॉर्न तीन महीने की छुट्टी पर अकेले यहां आये थे और अभी उन्हें तीन ही दिन हुए थे। उन्हें जब दिल का दौरा पड़ा तब वह क्रिकेट देख रहे थे।
ये भी पढ़ें : शेन वॉर्न की ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी’ पर बोल्ड होने वाले माइक गैटिंग ने कहा- वह मेरे लिये हमेशा नंबर वन रहेंगे
